रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी पर ममता का तंज
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ग्रेड इंडियन लूट मचा रही है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह तुंरत आम जनता को होने वाली परेशानियों को दूर करे। बार-बार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ा कर केंद्र सरकार लूट मचा रही है। जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार को भारत के लोगों का उत्पीड़न तुरंत बंद करना चाहिए। ईंधन, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बार-बार वृद्धि करके भाजपा वास्तव में एक महान भारतीय लूट (ग्रेट इंडियन लूट) कर रही है। देश के लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।’’
मालूम हो कि शनिवार को ही रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़े हैं जिसके बाद कोलकाता में गैस की कीमत 1000 रुपये पार कर गयी है।
ममता बनर्जी महंगाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधती रही हैं। ममता का कहना है कि केंद्र सरकार आम लोगों को बेवकूफ बना रही है जो अब उसे बंद कर देना चाहिए।
‘ग्रेट इंडियन लूट’ चला रही है भाजपा : ममता
Visited 71 times, 1 visit(s) today