पार्किंग विवाद को लेकर बाप-बेटे ने एएसआई की कर दी पिटायी

जोड़ासांको के महाजाति सदन इलाके की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में पार्किंग विवाद को केन्द्र कर एक बाप-बेटे ने कोलकाता पुलिस के एएसआई की पिटायी कर दी। घटना जोडासांको थानांतर्गत महाजाति सदन इलाके की है। हमले में पुलिस का कांस्टेबल का मुंह फट गया। घायल पुलिस कर्मी का नाम देवल कुमार घोष है। वह जोड़ासांको थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए श्रवण सिंह और प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों सिंथी के रामलीला बागान इलाके के रहनेवाले हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर सिंथी के रहनेवाले प्रकाश और श्रवण खरीदारी के लिए बड़ाबाजार जा रहे थे। उन्होंने महाजाति सदन के निकट सिग्नल पर बाइक को खड़ी की थी। आरोप है कि वहां पर ड्यूटी कर रहे एएसआई देवल घोष ने दोनों को बाइक थोड़ा साइड करके खड़ा करने के लिए कहा तो उनका पुलिस कर्मी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस कर्मी की पिटायी कर दी। हमले में पुलिस कर्मी के चेहरे में गंभीर चोट आयी। उसे उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने अभियुक्तों को पकड़कर जोड़ासांको थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर अभियुक्तों को ‌गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश करने पर उन्हें जेल ह‌िरासत में भेज दिया गया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Ujjain Rape Case : बच्ची से दरिंदगी, ढाई घंटे भटकती रही मासूम …

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी कर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज आगे पढ़ें »

ऊपर