

मुर्शिदाबाद : गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार दोपहर जालंगी थाने की पुलिस ने जालंगी के दक्षिण घोषपाड़ा में छापेमारी की। एक युवक के घर में तलाशी के दौरान 250 ग्राम और 640 मिलीग्राम वजन के सोने के दो बिस्कुट बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम साखिल अहमद (28) है, जो मुर्शिदाबाद जिले के जालंगी थाने के जयकृष्णपुर का निवासी है। गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने पर जालंगी थाने के प्रभारी दीपक हलदर के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने जालंगी के दक्षिण घोषपाड़ा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम और 640 मिलीग्राम वजन के सोने के दो बिस्कुट बरामद किए गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया कारण वह सोने के बिस्कुट के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एक विशेष मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को 7 दिनों की पुलिस हिरासत के अनुरोध के साथ अदालत भेज दिया गया। जालंगी पुलिस स्टेशन की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सोने की दोनों बिस्कुट कहां से आईं।