घर में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

स्थानीय युवाओं ने अपनी सूझ-बूझ से आग पर काबू पाने का किया प्रयास
घर में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के नरसिंहबांध मल्लिक पाड़ा पीछे तरफ मोहल्ला में आग लगने से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि मल्लिक पाड़ा के पीछे मैदान में कुछ युवक खेल रहे थे, तभी उन्होंने एक घर की खिड़की से आग निकलते देखा, इसके बाद उन्होंने हल्ला मचाया और इसकी सूचना हीरापुर थाना और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के इंजन के पहुंचने से पहले ही युवकों ने साहस का परिचय देते हुए दो मंजिला मकान पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने अपनी सूझ-बुझ से लगी भयंकर आग पर काबू पाने के लिए अपने दोस्तों का सहारा लेकर आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित मलकित सिंह ने बताया कि आग शार्ट शर्किट से लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है।

क्या है पूरी घटना

स्थानीय युवक ओम प्रसाद, राहुल साव, कन्हैया यादव, रितीक साव, संदीप गुप्ता, रोहन भारती एवं सीमन सिंह ने बताया कि वे लोग मैदान में खेल रहे थे, तभी अचानक एक घर की खिड़की से आग निकलते हुये देखा। इसके बाद उनलोगों ने हल्ला किया, जिससे स्थानीय लोग एकत्र हो गये और आगजनी की घटना की जानकारी पार्षद को दी। पार्षद से इसकी सूचना हीरापुर थाना एवं फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर युवक ओम प्रसाद ने बताया कि वे दो मंजिले घर पर चढ़ गये और खिड़की की कांच को तोड़ा। इसके बाद बगल वाले घर से पानी लाकर डालने के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

पार्षद ने स्थानीय युवकों की सरहाना की

पार्षद गुरमित सिंह ने बताया कि स्थानीय युवाओं द्वारा जो कार्य किया गया है, वह सराहनीय है। वहीं आसनसोल दमकल विभाग के अधिकारी तापस घोष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एक गाड़ी पहुंच कर आग को पूरी तरह से बुझाया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in