Pragati Sinha
सीबीएसई 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू करने जा रहा है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि छात्रों को पहली परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है, ताकि दूसरी परीक्षा के लिए पात्रता और परिणामों का उचित निर्धारण किया जा सके।
पहली परीक्षा पास कर चुके छात्र अपनी प्रदर्शन सुधारने के लिए तीन मुख्य विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं) में बैठ सकते हैं।
जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में उपस्थित नहीं हुए, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
इस बार 46 लाख से अधिक स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे।