'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग: 44 घंटे में बिके 2 लाख से ज्यादा टिकट

Bishakhaa Tiwari

7 मार्च को धमाकेदार ट्रेलर रिलीज के साथ ही 18 मार्च शाम से शुरू हो रहे प्रीव्‍यू शोज की एडवांस बुकिंग की ख‍िड़की खुली है। 

 अब तक प्रीव्‍यू शोज से बॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म श्रद्धा कपूर की 'स्‍त्री 2' है, लेकिन खास बात यह है कि 'धुरंधर 2' एडवांस बुकिंग में ही इससे कहीं आगे निकल चुकी है।

 इसके लिए 206367 टिकट बिक चुके हैं। ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो 18.11 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हो चुकी है।

 12.08 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हिंदी वर्जन के लिए हुई है। जबकि तमिल वर्जन के लिए 9.93 लाख, तेलुगू के लिए 9.53 लाख, कन्‍नड़ के लिए 67.15 हजार, मलयालम के लिए 96.11 हजार रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है।

धुरंधर 2' के लिए दर्शकों में उत्‍साह को देखते हुए औसतन हर बड़े सिनेमाघर में शाम 5 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक के शोज शेड्यूल किए गए हैं।