उत्तर प्रदेश ने देश को क्या ‌दिया है ?

Rohit Singh

उत्तर प्रदेश भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.3 % है।

यह भारत में ईख के कुल उत्पादन में 39% और गेहूं के कुल उत्पादन में 34% का योगदान देता है।

यह भारत में आम के कुल उत्पादन में 25% और अमरूद के कुल उत्पादन में 24% का योगदान देता है।

यह भारत में कुल Mobile Manufacturing में 40% और Glass Manufacturing में 70% योगदान देता है।

यह भारत में कुल Lock Manufacturing में 75% और Sports Equipment Manufacturing में 40% योगदान देता है।

1857 का विद्रोह मेरठ, उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ था। इसे भारत की स्वतंत्रता के लिए किया गया पहला विद्रोह माना जाता है।

वर्तमान में कुल सेना कर्मियों में से 17% उत्तर प्रदेश से हैं।

चन्द्रशेखर आज़ाद, मंगल पांडे और अशफाकुल्ला खान जैसे स्वतंत्रता सेनानी उत्तर प्रदेश से थे।

आजादी के बाद भारत को मिले 15 प्रधानमंत्रियों में से 8 उत्तर प्रदेश से हैं।

दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताज महल भी उत्तर प्रदेश में है।

भगवान राम और कृष्ण ने भी उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि अयोध्या और मथुरा में जन्म लिया था।