द केरल स्टोरी 2: ट्रेलर के बवाल से कास्ट-कहानी-रिलीज डेट तक सिर्फ 5 प्वाइंट में

Bishakhaa Tiwari

द केरल स्टोरी की अपार सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म के लेकसर आ रहे हैं, जिसकी कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है और संवेदनशील विषयों को छूती है.

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस और कमाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह सीक्वल 18 फरवरी 2026 को अपना ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च कर चुकी है

पहली कहानी राजस्थान की है, जहां एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में अपनी 16 वर्षीय बेटी के कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराता है.

सरी कहानी मध्य प्रदेश की एक युवती की है, जिसे शादी के बाद धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है. तीसरी कहानी केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू प्रेमिका को लिव-इन रिलेशनशिप के लिए कहता है.

ट्रेलर के साथ मेकर्स ने कैप्शन दिया, 'उन्होंने हमारी बेटियों को निशाना बनाया. उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया. उन्होंने उनका भविष्य चुरा लिया. इस बार हम चुप नहीं रहेंगे.