इस व्यकित का नाम है James Harrison, और यह ऑस्ट्रेलिया में रहते थे।
इन्होंने अपने खून से 24 लाख बच्चों को नया जीवन दिया है। इनके खून में rare Anti-D Antibody पाया जाता था।
Anti-D Antibody का उपयोग उन गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवा बनाने के लिए किया जाता है जिनका रक्त उनके अजन्मे शिशुओं पर हमला कर सकता है।
James Harrison ने अपने पूरे जीवन में 1173 बार अपना Blood Donate किया।
सबसे पहली बार उन्होंने 1954 में Blood Donate किया था और इसके बाद वह ये काम करते गए। उन्होंने आखिरी बार 2018 में Blood Donate किया। तब उनकी उम्र 81 वर्ष थी।
अब James Harrison इस दुनिया में नहीं हैं। 17 फरवरी 2025 को 88 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।