Megha Sharma
शिवरात्रि पर बाबा भूतनाथ धाम को बहुत सुंदर तरीक़े से सजाया गया । बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो सुरक्षा को लेकर कई तरह के इंतजाम भी किए गए।
दिव्य और मनोहारी श्रृंगार के साथ चार प्रहर की आरती और पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई ।
मंदिर के आंगन- प्रांगण सहित बाहरी हिस्से में उत्सव विशेष को लेकर बनाये गये पण्डाल में सुंदर लाइटिंग की साज- सजावट की गईं।
ट्रॉफिक व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जोड़ाबागान ट्रॉफिक गार्ड , नार्थ डिवीजन के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिला।
उन्होंने बताया कि इस बार चतुर्दशी 15 तारीख की शाम को आई है और 16 तारीख की शाम तक रहेगी।