सिक्किम से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा 
सिलीगुड़ी

इंद्र हांग सुब्बा युएनजीए में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल

गंगटोक: सिक्किम से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा न्यूयॉर्क में 27 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भारत के गैर-आधिकारिक संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में भाग ले रहे हैं।

13 सदस्यीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र में भारत की भागीदारी पर एक ब्रिफिंग सत्र से की, जिसका संचालन भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि द्वारा किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम योजना, वित्त और बजट के नियंत्रक एवं सहायक महासचिव चंद्रमौली रामनाथन से भी बातचीत की।

इस ब्रीफिंग में संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्राथमिकताओं और योगदानों पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, विशेष रूप से सतत विकास, शांति स्थापना और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में। इस दौरे के दौरान सांसद भारत-यूएन साझेदारी के बहुआयामी स्वरूप को और गहराई से समझेंगे। अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इंद्र हांग सुब्बा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भारत सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझने और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को जानने का अमूल्य अवसर प्रदान करती है।

SCROLL FOR NEXT