नई दिल्ली: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी का 1 नवंबर यानी आज जन्मदिन है। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी मेहनत और व्यक्तित्व से एक प्रेरणादायक महिला के रूप में खुद की अलग पहचान बनाई है। भले ही वो मिडिल क्लास परिवार से आईं, लेकिन आज वो एक एजुकेशनिस्ट, आर्टिस्ट और बिजनेसवुमन के रूप में लाखों महिलाओं के लिए मिसाल हैं।
नीता मुकेश अंबानी की जीवन यात्रा भारत के बदलते सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य से गहराई से जुड़ी रही है। उन्होंने अपने काम के जरिए यह दिखाया है कि बदलाव तब सार्थक होता है। जब समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का मौका मिले। नीता अंबानी शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और खेलों की दुनिया में उनका योगदान इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।
कैसा था नीता अंबानी का बचपन
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर, 1963 को मुंबई के एक मीडिल गुजराती फैमिली में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल टीचर थे। उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। कई रिपोर्टों की माने तो मुकेश अंबानी से शादी से पहले वह एक टीचर थी लेकिन अंबानी बहू बनने के बाद नीता अंबानी की पूरी जिंदगी ही बदल गई। हालांकि, शादी के बाद भी उन्होंने अपने मूल्यों को नहीं भूला।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ा दिया और दक्षिण मुंबई के जामनगर में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने पातालंगगा प्लांट के पास एक ग्रामीण स्कूल की भी शुरुआत की। वहीं आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए भी कई स्कूल खोलें।