आसनसोल

एसआईआर के संबंध में बीएलए को दिए गए विशेष निर्देश

किसी भी मतदाता का नाम न कटे

बर्नपुर : आसनसोल साउथ ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बर्नपुर प्रांतिक क्लब में एसआईआर को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है इस शिविर में 22 वार्डों के एसआईआर सुपरवाइजर और बूथ लेवल एजेंट को निर्देश दिया गया कि वोटर लिस्ट से किसी एक भी वोटर का नाम न कटे और बूथ लेवल पर कार्य कर प्रत्येक को तृणमूल के साथ जोड़ना है। वहीं यह कार्यक्रम मंत्री प्रदीप मजूमदार के नेतृत्व में यह किया गया। मौके पर मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के मनोनीत चुनाव आयोग द्वारा जबरदस्ती तथा जल्दबाजी में यह प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वजह से मतदाताओं के साथ-साथ बीएलओ भी परेशान हो रहे हैं। इस वजह से लोगों की सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इस तरह के शिविर लगाया जा रहे हैं, जिससे कि लोगों को एनुमरेशन फॉर्म भरने में मदद मिल सके। साथ ही कहा गया कि बीएलए को बूथ लेवल पर कार्य करना है और कोशिश करना है कि किसी भी मतदाता का नाम न कटे। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, बीएलए-1 वी शिवदासन दासू, रानीगंज के पूर्व विधायक शोहराब अली, आसनसोल साउथ टाउन ब्लॉक के अध्यक्ष पुर्णेंदु चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. देवाशीष सरकार, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, महिला अध्यक्ष कहकशां रियाज, आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष उत्पल सेन, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद राकेश शर्मा, गुरमित सिंह, अशोक रूद्र सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद, सुपरवाइजर और बूथ लेवल एजेंट उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT