दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस को रुपये चोरी मामले में बड़ी सफलता मिली है। दुर्गापुर प्रांतिका फांड़ी की पुलिस ने कटिहार जेल से अभियुक्त सिंटू सिंह उर्फ चिंटू ग्वाला को रिमांड पर लिया है। दुर्गापुर थाना अंतर्गत बेनाचिति बाजार से फरवरी में स्कूटर की डिक्की तोड़कर 3 लाख 45 हजार रुपये चोरी हुई थी। इस दौरान अभियुक्त कटिहार मंडल कारा में अपनी सजा काट रहा था। दुर्गापुर थाना में अभियुक्त के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। इस कारण कटिहार कोढ़ा थाना की पुलिस अभियुक्त को लेकर दुर्गापुर अनुमंडल अदालत पहुंची थी। दुर्गापुर थाना की पुलिस ने अभियुक्त को अनुमंडल अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस की अर्जी पर अभियुक्त को 5 दिनों के लिए रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने फरवरी में बेनाचिति बाजार स्थित एक बैंक से 3 लाख 43 हजार रुपये निकला था। इसके बाद रुपये को डिक्की में रखकर दवा लेने चला गया था। इस दौरान अभियुक्त स्कूटर की डिक्की तोड़कर रुपये लेकर फरार हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस अभियुक्त को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही थी। अभियुक्त की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया था। इस दौरान एक अन्य मामले में अभियुक्त कटिहार मंडल कारा में सजा काट रहा था। इसकी जानकारी लगने के बाद अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अदालत के आदेश पर कटिहार पुलिस अभियुक्त को लेकर दुर्गापुर अनुमंडल अदालत पहुंची थी। इस दौरान अभियुक्त से पूछताछ के बाद चोरी में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभियुक्त के पास से चोरी के रुपये बरामद करने का प्रयास जारी है। सूत्रों की मानें तो बिहार गिरोह के सदस्य कई राज्यों एवं जिलों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।