बिना मांगे ही ‘ऊपर का टिकट’ कटवा देंगे : योगी

योगी बोले-गजवा-ए-हिन्द के मंसूबे पालने वालों की हर गतिविधियों पर रखा जा रहा नजर, लव जेहाद, धर्मांतरण के खिलाफ रहना होगा सतर्क
योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Nand Kumar
Published on

बलरामपुर/बरेली /कानपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलरामपुर पहुंचे। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान बच्चों को देखकर उनके पास पहुंचे। हाल-चाल जाना, चॉकलेट दी। इसके बाद सीएम ने गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया। इसके बाद एक समारोह में 825 करोड़ रुपए की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

‘आई लव मोहम्मद’ पर बोले

यहां उन्होंने बीते दिनों बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए बवाल पर साफ-साफ कह दिया कि उत्तर प्रदेश में किसी को अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। इनको लगता है कि यह सरकार भी पिछली सरकारों की तरह इनके आगे झुक जाएगी लेकिन अब दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटोगे, जैसे बरेली में पीटे गए थे। बिना मांगे ही ‘ऊपर का टिकट’ कटवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुर्ख लोग मासूूम बच्चों के हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर देकर अराजकता फैला रहे हैं। खुद की जिंदगी तो बर्बाद है ही, अब बच्चों की भी बर्बाद करने पर तुले हैं।

गजवा-ए-हिन्द, ढोंगी छांगुर बाबा पर भी की बात

योगी ने यहां गजवा-ए-हिन्द, ढोंगी छांगुर बाबा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर रहकर गजवा-ए-हिन्द के मंसूबे पालने वालों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, उनका हाल भी धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर जैसौ ही कर दिया जाएगा। योगी ने लोगों को छांगुर बाबा जैसे लोगों से सतर्क रहने को कहा। जानकारी हो कि जलालुद्दीन ने अपना नाम छांगुर बाबा रख लिया था और वह हिंदू समाज की आंखों में धूल झोंक उनका धर्मांनातरण करने का काम किया करता था। उन्होंने कहा कि लव जेहाद, धर्मांतरण व राष्ट्रविरोधी, गोकशी, गो-तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ सतर्क रहना होगा।

बरेली में सुरक्षा बढ़ाई, दंगाइयों की गिरफ्तारी को अभियान

बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक झड़क के सिलसिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा और अन्य की गिरफ्तारी के बाद रविवार को यहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख रजा और सात अन्य आरोपियों की शनिवार को गिरफ्तारी के बाद, पड़ोसी जिलों, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, बिजनौर, अमरोहा और फतेहगढ़ में रविवार से पुलिस प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। इन जिलों में मौलाना के समर्थक बड़ी संख्या में हैं। 48 घंटे के लिए यहां इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात एसपी (नगर) मानुष पारीक ने पथराव और गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ़्तारी अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रशासन फिलहाल सभी संभावित परिस्थितियों पर पूरी नज़र बनाए हुए है। यह व्यापक कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस कड़ी चेतावनी के बाद की गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्था के नाम पर हिंसा भड़काने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रजा और अन्य सात सह-आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में रजा को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

कानपुर में नमाज के बाद दंगा भड़काने कोशिश करने वाला गिरफ्तार

कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में जुमे की नमाज के तुरंत बाद नमाजियों को भड़काऊ ऑडियो क्लिप सुनाकर शांति भंग करने की कोशिश करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबैर अहमद खान उर्फ जुबैर गाजी (46) निवासी चंदारी, सुजातगंज के रूप में हुई है। कानपुर पूर्वी क्षेत्र के डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रेलबाजार पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जुबैर के साथ 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले सुजातगंज पुलिस चौकी प्रभारी राज मोहन मिश्रा के मुताबिक उन्होंने जुबैर खान उर्फ जुबैर गाजी को मदार होटल चौराहे के पास भड़काऊ क्लिप दिखाते हुए देखा था, जिसका उद्देश्य लोगों को सरकार और प्रशासन के खिलाफ भड़काना था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in