

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 में होने वाली 10वीं (ICSE) बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी और 30 मार्च, 2026 तक चलेंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से भी टाइम टेबल PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
समय पर पहुंचें: उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना अनिवार्य है।
रीडिंग टाइम: पेपर लिखने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त, प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
ड्रेस कोड: नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनना अनिवार्य है।
अनुमति नहीं: मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, ईयरफोन, या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है।
अफेयर मींस (Unfair Means): परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम रद्द किए जा सकते हैं या उन्हें बाद की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है।
रिजल्ट: परीक्षा परिणाम अप्रैल-मई 2026 के महीने में घोषित होने की उम्मीद है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
मुख्य परीक्षा तिथियां (Main Examination Dates)
दिन तारीख समय विषय अवधि
मंगलवार 17 फरवरी सुबह 11:00 बजे इंग्लिश लैंग्वेज – पेपर 1 2 घंटे
शुक्रवार, 20 फरवरी सुबह 11:00 बजे इंग्लिश लिटरेचर – पेपर 2 2 घंटे
सोमवार, 2 मार्च सुबह 11:00 बजे गणित 3 घंटे
सोमवार, 9 मार्च सुबह 11:00 बजे फिजिक्स – साइंस पेपर 1 2 घंटे
बुधवार, 11 मार्च सुबह 11:00 बजे केमिस्ट्री – साइंस पेपर 2 2 घंटे
शुक्रवार, 13 मार्च सुबह 11:00 बजे बायोलॉजी – साइंस पेपर 3 2 घंटे
सोमवार, 16 मार्च सुबह 11:00 बजे हिस्ट्री और सिविक्स – पेपर 1 2 घंटे
बुधवार, 18 मार्च सुबह 11:00 बजे भूगोल – पेपर 2 2 घंटे
सोमवार, 30 मार्च सुबह 11:00 बजे एनवायर्नमेंटल साइंस (ग्रुप II इलेक्टिव) 2 घंटे