मुंबई, पुणे में अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में छह महिलाएं
Arest
प्रतीकात्‍म्क तस्वीर
Published on

मुंबई : पुलिस ने मुंबई और पुणे में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह महिलाएं हैं। एक अधिकारी के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में एमआईडीसी पुलिस ने 24 वर्षीय बायजिद खान को पालघर से गिरफ्तार किया था, जो असम के गुवाहाटी के रास्ते भारत में आया। पश्चिमी उपनगर अंधेरी में काम कर रहे गिरफ्तार खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने छह बांग्लादेशी महिलाओं को पुणे और मुंबई में रहने और काम दिलाने में मदद थी। उसकी सूचना पर पुलिस ने पुणे से 5 और मुंबई से एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाएं ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थीं और कुछ घरेलू सहायिका के रूप में भी कार्यरत थीं। आरोपी महिलाएं बांग्लादेश में अपने परिजनों से संपर्क के लिए प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल करती थीं।

गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी बायजिद शेख (24), नसरीन बेगम (38), रोजिना अख्तर (39), काकोली अख्तर (25), रोमा बेगम (31), पाखी हुसैन (25) और कोहिनूर अख्तर (26) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शेख बांग्लादेशी महिलाओं को उचित कानूनी दस्तावेज़ के बिना भारत के विभिन्न शहरों में भेजने के लिए जिम्मेदार था। पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 375 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 589 को गिरफ्तार किया गया, 532 को निर्वासित किया गया और 237 को दोषी ठहराया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in